Posts

All India Kvs Admission Open Notice - केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली, प्रवेश सूचना 2022-23

 केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली, प्रवेश सूचना 2022-23




शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 28.02.2022
प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 21.03.2022 सांय 7:00 बजे तक किया जा सकेगा। प्रवेश संबंधित विवरण वैबसाइट और
Android मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार कक्षा प्रथम में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होनी अनिवार्य है।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 1 में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आधिकारिक Android मोबाइल ऐप
https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/apps/ पर उपलब्ध है। ऐप डाउनलोड करने और इंस्टॉल करने के निर्देश
उपरोक्त URL पर उपलब्ध होंगे। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे पोर्टल और ऐप का उपयोग करने से पहले निर्देशों का
सावधानी से पालन करें।
कक्षा दो एवं दो से ऊपर कि कक्षाओं में स्थान रिक्त होने पर ही प्रवेश के लिए पंजीकरण दिनांक 08.04.2022 प्रातः 8:00
बजे से दिनांक 16.04.2022 सांय 4:00 बजे तक (ऑफलाइन मोड) द्वारा किया जा सकेगा।
के.वि.सं. वैबसाइट (https://kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध समय सारणी के अनुसार कक्षा XI के लिए आवेदन
प्रपत्र संबन्धित विद्यालय की वैबसाइट पर डाउनलोड हेतु उपलब्ध होगा।
सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2022 से होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. के प्रवेश
दिशा-निर्देश के अनुसार किया जाएगा (https://kvsangathan.nic.in)। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए
अभिभावक संबंधित केन्द्रीय विद्यालय/मुख्यालय की वैबसाइट देखें।
वर्तमान में COVID-19 की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सक्षम अधिकारी (केंद्र/राज्य/स्थानीय) द्वारा जारी स्वास्थ्य
संबंधी निर्देशों की अनुपालना में अभिभावकों से अनुरोध है कि वे विद्यालय में जाकर भीड़ एकत्रित न करें। प्रवेश संबंधी सभी
सूचनाओं की जानकारी, पंजीकरण प्रपत्र प्राप्त करने के लिए विद्यालय/मुख्यालय की वैबसाइट निरंतर देखें। कक्षा दो एवं दो
से ऊपर की कक्षाओं के लिए पूर्णतः भरा हुआ पंजीकरण प्रपत्र स्कैन कर संबन्धित विद्यालय की ई मेल पर प्रेषित करें।
प्राचार्य द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर निर्धारित समय अंतराल में ही प्रवेश प्रभारी/प्राचार्य से संपर्क करें।




Developed by Jago Desain