सर्च करें

27 May 2023

युवाओं को प्रतिमाह 8000 से 10000 रु मिलेंगे, मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में - Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana - युवाओं को प्रतिमाह 8000 से 10000 रु मिलेंगे, मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में - e4you.in

CM Sikho Kamao Yojana Apply Online
मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना क्‍या है?

मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा युवाओं के लिए सीखो-कमाओ योजना की घोषणा की गई है। MMSKY में युवाओंं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग विभिन्‍न क्षेत्रों / उद्योगो में दी जाएगी। ट्रेनिंग के साथ सरकार स्‍टायपेंड भी देगी। यह स्‍टायपेंड शिक्षा के अनुसार दिया जाएगा।जाएगा। 5वीं से 12वीं पास युवाओं को 8,000, आईटीआई पास को 8,500, डिप्‍लोमा पास युवा को 9,000,  ग्रेजुएट और उच्‍च शिक्षा पास युवाओं को 10,000 रूपये तक स्‍टायपेंड दिया जाएगा। इस योजना में 1 अगस्‍त से ट्रेनिंग शुरु होगी और पहला स्‍टायपेंड 30 सितंबर को दिया जाएगा। स्‍टायपेंड का 75 प्रतिशत सरकार देगी और 25 प्रतिशत कंपनी द्वारा दिया जाएगा। मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए 1 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसमें अधिकतम एक लाख युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। इस योजना में ट्रेनिंग के बाद कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्‍टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवेदन 29 साल तक के युवा ही आवेदन कर सकते है। मध्‍यप्रदेश सीखो-कमाओ योजना में 7 जून से ट्रेनिंग देने वाली कंपनियाें और 15 जून से युवाओं के रजिस्‍ट्रेशन शुरु होंगे।

मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना का उद्देश्‍य

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना मध्‍यप्रदेश का मुख्‍य उद्देश्‍य मध्यप्रदेश शासन राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) के सहयोग से युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के लिए तैयार करना है और उन्‍हें अपने पैर पर खड़ा करना सिखाना है। मध्‍यप्रदेश सरकार इस योजना के द्वारा एक साल में लगभग एक लाख युवाओ को ट्रेनिंग देना चाहती है। इस योजना के तहत युवा प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के बाद संबंधित संस्‍थान में रोजगार प्राप्‍त कर सकते हैं। युवा स्‍वयं का व्‍यवसाय भी स्‍थापित कर सकते है और स्‍व-रोजगार भी स्‍थापित कर सकते हैं। इस योजना से सरकार युवाओं को विभिन्‍न उद्योगों में प्रशिक्षण दिलाकर उस क्षेत्र में काम करने के काबिल बनाना चाहती है। योजना में प्रशिक्षण के लिए 703 कार्य क्षेत्रों का चयन किया गया है।

Seekho Kamao Scheme Courses

इंजीनियरिंग, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, मैकेनिकल, सिविल, मैनेजमेंट एवं मार्केटिंग क्षेत्र, सेवा क्षेत्र होटल मैनेजमेंट, टूरिज्‍म व ट्रेवल, अस्‍पताल, रेलवे, आईटीआईटी, बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टर्ड एकाउंटेंट, वित्तीय सेवाओं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्ष्रेत्र और उद्योग में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना के लाभ

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को विभिन्‍न क्षेत्रों में ट्रेंनिंग दिलवाई जाएगी।

युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा और स्‍टायपेंड भी दिया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को 8000-10000 रुपये दिये जाएंगे।

जो युवा काम सीखना चाहते है उन्‍हें इस योजना के द्वारा काम सीखाया जाएगा और राेजगार दिलवाया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के रजिस्‍ट्रेशन 15 जून 2023 से शुरु होंगे।

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना 1 अगस्‍त से शुरु होगी और पहला स्‍टायपेंड 30 सितंबर को दिया जाएगा।

कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा स्‍टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग का प्रमाण पत्र मिलेगा।

MP Seekho Kamao Yojana के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य
योजना का नाममुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना
राज्यमध्यप्रदेश 
शुरू किया गयाश्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा 
विभागकौशल विकास एवं रोजगार निर्मााण बोर्ड  
कैटेगरीMP Government Schemes 
लाभार्थीप्रदेश के युवा
आर्थिक लाभ8000-10000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे
पात्रताप्रदेश के युवा
मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना आधिकारिक वेबसाइटhttps://ssdm.mp.gov.in/mpssdegbhome.aspx
म.प्र. मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना की पात्रता

मध्‍यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है।

आवेदक कम से कम 5वीं पास होना आवश्‍यक है।

आवेदक 18 वर्ष का होना चाहिए।

MP Mukhyamantri Sikho Kamao Yojana Age Limit

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओं योजना में आयु सीमा- युवा की आयु 18 वर्ष से 29 वर्ष तक होनी चाहिए।

मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना के दस्‍तावेज
  • बैंक खाते में आधार लिंक होना चाहिए और डीबीटी इनेबल होना आवश्यक है।
  • समग्र पोर्टल में आधार E-KYC अपडेट होना चाहिए।
  • फोटो
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर कार्ड/पैन कार्ड/राशन कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • 5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/ ITI/डिपलोमा/ ग्रेजुएशन/पोस्‍टग्रेजुएशन अंकसूची
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • पहचान का प्रमाण
  • समग्र आईडी।
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana Date

7 जून 2023 से ट्रेनिंग देने वाले संस्‍थानों का पंंजीयन शुरु होगा।

15 जून 2023 से युवाओं का रजिस्‍ट्रेशन शुरु होंंगे।

15 जुलाई 2023 से युवाओं के प्‍लेसमेंट किए जाएंगे।

31 जुलाई 2023 सरकार और ट्रेनिंग देने वाले संस्‍थानों के बीच कॉन्‍ट्रेक्‍ट किया जाएगा।

1 अगस्‍त 2023 से युवा प्रशिक्षण देना शुरु किया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री सीखों-कमाओ योजना का फॉर्म कैसे भरें?

मुख्यमंत्री युवा सीखो-कमाओं योजना के आवेदन ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्‍यम से भरे जाएंगें। अभी इस योजना की मध्‍यप्रदेश सरकार द्वारा घोषणा की गई है। घोषणा में कहा गया है कि 7 जून से ट्रेनिंग देनी वाली कंपनियों के पंजीयन शुरु होंगे फिर 15 जून से युवाओं के पंजीयन शुरु होंंगे।

Mukhyamantri Seekho-Kamao Yojana Online Apply

मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के ऑनलाइन आवेदन के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन के लिए ऑप्‍शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आप आवेदन कर पाएंगे। लेकिन अभी इस योजना के आवेदन नहीं हो रहे है। जब आवेदन प्रारम्‍भ होगें तो आपको अवगत कराया जाएगा।

Mukhyamantri Seekho-Kamao Yojan FAQ

Q.1 मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना किसके लिए है?

Ans. मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना मध्‍यप्रदेश के युवाओं के लिए है।

Q.2 एमपी सीखो-कमाओ योजना का क्‍या लाभ होगा?

Ans. एमपी सीखो-कमाओ योजना में युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा और स्‍टायपेंड भी दिया जाएगा।

Q.3 सीखो-कमाओ योजना में कितन वर्ष के युवा आवेदन कर सकते है?  

Ans. सीखो-कमाओ योजना में 18 वर्ष से 29 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते है।

Q.4 मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में ऑनलाइन आवेदन कब से शुरु होंगे ?

Ans. मध्‍यप्रदेश मुख्‍यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में युवाओं के रजिस्‍ट्रेशन 15 मई से शुरु होंगे।

Q.5 मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना में प्रशिक्षण कब से दिया जाएगा?

Ans. मुख्‍यमंत्री सीखो कमाओ योजना में प्रशिक्षण 1 अगस्‍त से शुरु होगा।

Readmore