सर्च करें

24 June 2023

जमीन पर मालिकाना हक के लिए आ गई नई स्कीम, जाने अब क्या होगा - land ownership system

land ownership system जमीन पर मालिकाना हक के लिए आ गई नई स्कीम, जाने अब क्या होगा

 सरकार की एक ऐसी स्कीम से रुबरु करवाने जा रहे हैं, जिसके जरिये जमीन का मालिकाना हक मिल सकता है
E4you.in :   land ownership system:  जमीन आपके पास हैं,लेकिन कोई दस्तावेज नहीं हैं ऐसे में हमेशा आप परेशानी में रहते हैं कि कल क्या होगा, लेकिन अब आपको ऐसा सोचने की जरुरत नहीं होगी। हम आपको सरकार की एक ऐसी स्कीम से रुबरु करवाने जा रहे हैं, जिसके जरिये जमीन का मालिकाना हक मिल सकता है। इस लेख में हम आपको पीएम स्वामित्व योजना के बारे में बताएंगे, कि आखिर ये योजना क्या हैं इसका लाभ क्या हैं और इसका फायदा कैसे मिल सकता है।


केंद्र सरकार की ओर से पीएम स्वामित्व योजना चलाई जा रही है. यह योजना उन ग्रामीण लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास अपनी जमीन का कोई सरकारी रिकॉर्ड भी नहीं है। इस योजना के तहत ऐसे ग्रामीण लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जाता है। pm swamitva yojana in hindi

पीएम स्वामित्व योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें 

ग्रामीण लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना pm swamitva yojana लागू की गई है. इस योजना के तहत सरकारी अधिकारियों के माध्यम से गांवों में मैपिंग और सर्वेक्षण का काम किया जाता है। इसमें आवेदन करने की जरूरत नहीं है. इसके साथ ही अगर योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेजों की बात करें तो ग्रामीण लोगों को अपनी जमीन के कागजात जमा करने होंगे. अगर जमीन के कागजात नहीं हैं तो उन्हें सरकार की ओर से घिरौनी नाम का दस्तावेज दिया जाएगा.

- आबादी की जमीन के दस्तावेज मिलने के बाद कानून का समर्थन शुरू हो जाएगा

मकान निर्माण और अतिक्रमण की समस्या से छुटकारा मिलेगा

संपत्ति का रिकार्ड होने के बाद बैंक से ऋण लिया जा सकता है

स्वामित्व योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें- pm swamitva yojana

- इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने साल 2020 में पंचायती राज दिवस पर की थी.

- जिन ग्रामीणों के पास अपनी जमीन का मालिकाना हक साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें मालिकाना हक मिल जाता है.

-ग्रामीणों को जमीन के सरकारी दस्तावेज हासिल करने के लिए किसी सरकारी दफ्तर में आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि मैपिंग और सर्वे का काम सरकार खुद करेगी.


नोट: उपरोक्त जानकरी इंटरनेट से ली गई हैं, e4you किसी प्रकार का जिम्मेवार नहीं है। कृपा इस स्कीम के बारे में संबंधित विभाग से जरुर पता कर लें।

Readmore