CM शिवराज सिंह ने तीसरे चरण का किया ऐलान, सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा आवेदन का मौक़ा - mamaji [ e4you.in ]
Ladli Behna Yojana Third Round : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर सभी महिलाएं इंतजार कर रही थी मध्य प्रदेश की जो महिलाएं लाडली बहना योजना के लाभार्थी हैं, उन्हें इंतजार बहुत ज्यादा था क्योंकि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित हो चुके हैं उसके बाद मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमतों से विजय हासिल की है।
मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना को मार्च 2023 में शुरू किया था उसके बाद मध्य प्रदेश में लगभग 1.32 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, उसके बाद यह राशि बढ़ाकर ₹3000 रुपए कर दी जाएगी। मध्य प्रदेश में ऐसी महिलाएं जो लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभ नहीं उठा पा रहे हैं उनके लिए तीसरा चरण शुरू किया जाएगा सभी वंचित बिना ट्रेक्टर वाली महिलाएं एवं अविवाहित महिलाएं आवेदन करके हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
Ladli Behna Yojana Third Round | लाड़ली बहना योजना तीसरा चरण कब से शुरू होगा?
लाडली बहना योजना शुरू होने के बाद काफी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पाई थी, उसके बाद पहले चरण में 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे थे, दूसरे चरण में 21 वर्ष से 23 वर्ष के महिलाओं के फॉर्म भरे गए थे , एवं ट्रेक्टर वाली महिलाओं के, जिस वजह से अविवाहित महिलाएं और बिना ट्रेक्टर वाली महिलायें किसी कारणवश आवेदन न कर पाई महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ नहीं उठा पाई हैं।
अब तीसरे चरण को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने सूचना जारी कर दी है तीसरे चरण के दौरान ऐसी महिलाएं जिनकी आयु सीमा 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच है अगर शादी हो गई है या शादी नहीं हुई है फिर भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। जो महिलाएं योजना का लाभ लेना चाहते हैं उन सभी महिलाओं को अपने नजदीक ग्राम पंचायत सेक्रेटरी या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से जानकारी प्राप्त कर लेनी होगी।
योजना के तीसरे चरण मैं इन बहनों को मिलेगा मौक़ा
लाडली बहना योजना का आरंभ 25 जुलाई को किया गया था, जिसमें 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के पास ट्रैक्टर होना अनिवार्य था, जिसके कारण मध्य प्रदेश राज्य की कई महिलाएं आवेदन नहीं कर सकी है उन सभी महिलाओं के लिए शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीसरे चरण का शुरू होने का आदेश जारी कर दिया था, जिसमें बिना ट्रैक्टर वाली महिलाएं 21 से 60 वर्ष की महिलायें आवेदन करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं इसके अलावा अविवाहित महिलाएं भी तीसरे चरण मैं आवेदन कर सकती हैं।
बिना ट्रेक्टर वाली 21 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा लाभ
जैसा कि आप सभी को पता होगा कि पहले चरण में लाडली बहना योजना के अंतर्गत 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं के फॉर्म भरे गए थे। उसके बाद दूसरे चरण शुरू होने के बाद उसमें सभी महिलाओं के पास ट्रैक्टर होना अनिवार्य था तभी योजना में आवेदन कर पा रही थी परंतु अब तीसरे चरण के दौरान सरकार द्वारा नए नियम लागू की गई है जिसमें 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। अगर महिला की शादी हो गई है अगर शादी नहीं हुई है तलाकशुदा महिला है विधवा महिला है सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
उम्मीद हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा, और योजना के तीसरे चरण के बारे मैं और जानकारी के लिए आप हमसे ह्वाट्सऐप पर जुड़ सकते हैं, जानकारी को दोस्तों के साझा करे।
