सर्च करें

06 December 2023

सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस नहीं मिला तो दोबारा फॉर्म भरें, रिजेक्ट स्टेटस जारी - Sahara India result form news update

सहारा इंडिया परिवार का पैसा वापस नहीं मिला तो दोबारा फॉर्म भरें, रिजेक्ट स्टेटस जारी

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करने पर अनेक निवेशकों ने निवेश की गई राशि सफलतापूर्वक प्राप्त कर ली है वहीं दूसरी तरफ कुछ कारणों को देखते हुए अनेक निवेशकों के फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है यदि आपके फॉर्म को भी रिजेक्ट कर दिया गया है तो ऐसी स्थिति में आपको फिर से फॉर्म को सबमिट करना होगा जिसके बाद ही आप निवेश की गई राशि को प्राप्त कर सकेंगे।

अनेक व्यक्तियों ने अब तक अपने फार्म को भी दोबारा सबमिट कर दिया है ताकि उन्हें जल्द से जल्द निवेश की गई राशि मिल जाए। ऐसे में अगर आपका फॉर्म भी रिजेक्ट हुआ है तो आपके द्वारा भी जब फॉर्म को दोबारा सबमिट कर दिया जाएगा तो आपको भी निवेश की गई राशि प्रदान कर दी जाएगी। चलिए हम सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के जरिए फॉर्म को दोबारा सबमिट करने से संबंधित जानकारी को जानना शुरू करते हैं।

Sahara India Form Reject

सबसे पहले तो आप यह चेक करें कि आपका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है या नहीं अगर आपका फॉर्म रिजेक्ट हुआ है तो ऐसी स्थिति में आपको फॉर्म को दोबारा सबमिट करना होगा लेकिन अगर आपका फॉर्म रिजेक्ट नहीं हुआ है तो ऐसे में आपको कुछ समय इंतजार करने के पश्चात आपकी राशि प्रदान कर दी जाएगी। पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर दोबारा फॉर्म को सबमिट करने के लिए ऑप्शन नहीं दिया गया था लेकिन अब आप्शन उपलब्ध करा दिया गया है।

अब दोबारा फॉर्म को सबमिट करने से संबंधित ऑप्शन के माध्यम से ऐसे नागरिक फॉर्म को दोबारा सबमिट कर सकते हैं जिनका आवेदन रिजेक्ट हुआ है। वही जिन नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन नहीं किया है वह रजिस्ट्रेशन से संबंधित दूसरे ऑप्शन के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

क्यों हो रहा है निवेशकों का फॉर्म रिजेक्ट

फॉर्म रिजेक्ट होने के कारण को भी आपको जान लेना चाहिए नहीं तो फिर से फॉर्म को सबमिट करने के बाद भी आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा जिन भी निवेशकों का फॉर्म रिजेक्ट किया जा रहा है उनके फार्म में कुछ ना कुछ गलतियां पाई गई है जिन्हें देखते हुए ही उनके फार्म को रिजेक्ट किया गया है जैसे की दर्ज की गई जानकारी के अंतर्गत कोई गलत जानकारी दर्ज हो जाना। अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट में किसी प्रकार की कोई गलती होना। अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट में किसी डॉक्यूमेंट की कमी होना। या रिफंड पोर्टल जिन चार सरकारी समितियां के लिए जारी किया गया है उनके अंतर्गत निवेश न किया जाना।

निवेशकों का फॉर्म रिजेक्ट होने के यह मुख्य कारण हो सकते है। ऐसे में आपका फॉर्म भी इन्हीं कारणों के चलते रिजेक्ट हुआ होगा। अब आपको तथा अन्य निवेशक को चाहिए कि जब भी वह फॉर्म को दोबारा से सबमिट करें तो इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें और उसके बाद ही फॉर्म को दोबारा सबमिट करें क्योंकि निवेश की गई राशि तभी प्रदान की जाएगी जब सभी जानकारियां सही होगी और फार्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

सहारा इंडिया रिफंड को लेकर कुछ जानकारी

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल पर निवेश करने पर निवेशकों को एक साथ पूरी राशि न देकर धीरे-धीरे कुछ राशि प्रदान की जा रही है ऐसे में जब एक बार आप अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट कर लेंगे और आपको पहली बार राशि मिल जाएगी तो उसके बाद में आपको राशि मिलने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी और आपकी निवेश की गई पूरी राशि प्रदान कर दी जाएगी। बस आपका आवेदन रिजेक्ट नहीं होना चाहिए और आपको पहली बार राशि मिल जानी चाहिए।

सहारा इंडिया रिफंड फॉर्म रि-सबमिट कैसे करें?

  • दोबारा से फॉर्म को सबमिट करने की प्रक्रिया में सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को ओपन करना है।
  • अब होम पेज पर पहले से मौजूदा ऑप्शन के साथ ही एक नया ऑप्शन Resubmission Login का देखने को मिलेगा इस पर क्लिक करना है।
  • अब पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है और लॉगिन कर लेना है।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म के अंतर्गत जानकारियां दर्ज करनी है।
  • सभी डॉक्यूमेंट को ध्यानपूर्वक अपलोड करना है।
  • अब इस अंतिम स्टेप्स में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इन आसान स्टेप्स के जरिए इस प्रकार आप फॉर्म को रि सबमिट कर सकेंगे।

सहारा इंडिया रिफंड फॉर्म रिजेक्ट की जानकारी आपको ऊपर स्टेप बाय स्टेप बताई गई है ताकि आपको अच्छे से जानकारी समझ में आ जाए और आप फार्म को दोबारा सबमिट कर सके। यदि फिर भी आपको फॉर्म सबमिट करने में कोई समस्या आए तो आप कमेंट बॉक्स में हमें बता सकते हैं।