(शिवराज बोले) 10 तारीख को लाडली बहनों के खाते में आवास योजना के साथ तीसरे चरण के फॉर्म - mamaji [ e4you.in ]
फिर से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सीएम शिवराज एक के बाद एक घोषणा लाडली बहनों के लिए कर रहे हैं। 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही शिवराज सिंह चौहान जी ने मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा लाडली बहनों फिर से 10 तारीख आ रही है लाडली बहना योजना का पैसा फिर से आपके खाते में डाला जाएगा हमारी यह जीत लाडली बहनों की जीत है उसके बाद 5 दिसंबर को मीडिया से बातचीत के दौरान शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा
आवास योजना का फार्म भरने वाली महिलाओं के लिए
शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा आपने जो स्नेह और प्रेम दिया वह अद्भुत है, बहनों में आपका आभारी हूं। भाई बहन का पवित्र रिश्ता एक दूसरे के प्रति कर्तव्य का भाव करता है। आपके भाई की सदैव यही कोशिश रहेगी कि आपकी जिंदगी में कोई कठिनाई या कांटे नहीं रहे। जो महिलाएं कच्चे घरों में निवास कर रही है। उनके लिए हमने आवास योजना बनाई है। लाखों महिलाओं ने इस लाडली बहना आवास योजना में आवेदन किया है। 10 दिसंबर को लाडली बहनों के खातों में राशि भेजी जाएगी।
10 तारीख को लाडली बहनों को मिलने वाले उपहार
- जिन लाडली बहनों को लाडली बहना योजना का पैसा मिल रहा है उन लाडली बहनों को 10 दिसंबर को सातवीं किस्त का पैसा मिलेगा।
- ऐसी महिलाएं जिन्होंने नवंबर महीने में रसोई गैस सिलेंडर रिफिल कराया है उनको रसोई गैस सब्सिडी का पैसा 450 रुपए बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
- तीसरा तोहफा – लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण में फार्म भरने की तारीख की घोषणा शिवराज सिंह चौहान जी कर सकते हैं।
- लाखों महिलाओं को लाड़ली बहना आवास योजना का पैसा मिलने का इंतजार है। इस आवास योजना के लिए भी नया अपडेट 10 दिसंबर को लाडली बहनों मिल सकता है।
लाडली बहना योजना Third Round Form कैसे भरें?
जैसा कि आप सभी को पता है लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने के लिए कैंप लगाए गए थे। उसी तरह से तीसरे चरण के लिए भी कैंप लगाए जाएंगे। वहां पर जाकर आपको फॉर्म मिलेगा उसको भरकर उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करने होंगे। वहां से आपको पावती रसीद प्राप्त करें, और कुछ दिनों बाद लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर जाकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अगले महीने की 10 तारीख से आपको लाडली बहना योजना का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।
कब से मिलने शुरू होंगे 3000 रूपए आइए जानते हैं –
जब लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई तब लाडली बहनों को ₹1000 की राशि दी गई लगभग 4 महीने तक लाडली बहनों को एक ₹1000 दिए गए उसके बाद लाडली बहनों को ₹1000 से बढ़कर 1250 रुपए कर दिए गए अगले 4 महीने तक लगभग 1250 रुपए दिए जाएंगे उसके बाद ₹1500 कर दिए जाएंगे। फरवरी 2024 के बाद से लाडली बहनों को 1500 रूपए हर महीने मिलने शुरू होंगे। ऐसे ही 5 वर्षों तक यह राशि लाडली बहनों को मिलेंगे। 3000 रूपए की राशि 5 वे वर्ष से मिलना शुरू होगा।
लाडली बहनों के लिए रोजाना की ताजा अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं जिसकी लिंक नीचे दी गई है। 10 दिसंबर को लाडली बहनों के लिए मिलने वाले तोहफे की जानकारी हमें आपको बता दी है।
