MP Ladli Behna Yojana New Form Date लाडली बहना योजना का नया फार्म भरें, 10 दिसंबर से आवेदन शुरू? - mamaji [ e4you.in ]
लाड़ली बहना योजना का तीसरा चरण में आवेदन करने का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए आज की इस आर्टिकल के माध्यम से आपको जानकारी बताने वाले हैं की तीसरे चरण के फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं।
जैसा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा है लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू होगा जो महिलाएं वंचित रह गई हैं। उनको अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें आवेदन की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी जैसे ही सीएम की शपथ ग्रहण होगा उसके बाद 10 दिसंबर को लाडली बहना योजना को सातवीं किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे उसके बाद ही लाडली बहनों को संबोधित करते हुए तीसरे चरण की तारीख की घोषणा होगी।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- लाडली बहना योजना में आवेदन करने के लिए महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है और मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- परिवार आईडी में नाम होना चाहिए।
- आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- बैंक खाता जिसमें आधार कार्ड और डीबीटी एक्टिव होना चाहिए।
- एक एक्टिव मोबाइल नंबर
लाडली बहना योजना 3.0 फार्म कैसे भरें (MP Ladli Behna Yojana New Form Date)
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में आवेदन करने के लिए महिला को अपने नजदीकी ग्राम पंचायत कैंप में जाना होगा। जहां पर लाडली बहना योजना के फॉर्म मिल जाएंगे और वहां से फॉर्म भर के जमा करें, सभी जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी लेकर जाएं। जो ग्राम पंचायत से फार्म प्राप्त किया है उसे फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज की फोटो कॉपी जमा करें। इस प्रकार आप लाडली बहना योजना में आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद ही आपका एक पावती रसीद वहां से प्राप्त करें।
10 दिसंबर से लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू होगा या मुख्यमंत्री तीसरे चरण के तारीख की घोषणा करेंगे 10 दिसंबर का लाडली बहनों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसी दिन लाडली बहनों के बैंक खातों में पैसा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डालने वाले हैं। महिलाओं का यह भी सवाल है की लाडली बहन योजना की अगली किस्त 1250 रुपए की आएगी या ₹1500 की इसकी भी सूचना जल्दी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा जारी की जाएगी।
कुछ दिनों बाद लाडली बहना योजना की वेबसाइट पर आपको लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। अगले महीने की 10 तारीख को लाडली बहना योजना का पैसा बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने जीतने के बाद लाडली बहनों को खुशखबरी दी
MP Ladli Behna Yojana New Form Date: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आ चुके हैं। 3 दिसंबर को यह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए मीडिया चैनलों से बातचीत करते हुए कहा है की लाडली बहना 10 तारीख आने वाली है। आपको लाडली बहना योजना की अगली किस्त 10 दिसंबर को बैंक खाता में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए जाएगी और जो महिलाएं वंचित रह गई है उनकी भी फॉर्म भरने के लिए दिशा निर्देश जल्दी ही जारी की जाएंगे।
