Ladli Bahna Yojana 3rd Round Form Apply: 21 से 60 वर्ष तीसरे चरण में फार्म यहां से भरें। - mamaji [ e4you.in ]
Ladli Bahna Yojana 3rd Round Form Apply: मध्य प्रदेश की जो महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आ रही है लाडली बहन योजना में 21 से 60 वर्ष की ऐसी महिलाएं जिन्हें अभी लाभ नहीं मिल रहा है अब उनके लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है सभी महिलाएं आवेदन करके हर महीने आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकती हैं। मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना के तीसरे चरण को लेकर शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऐलान कर दिया है जिसमें 21 से 60 वर्ष की अविवाहित महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।
जैसा कि आप सभी को पता होगा की लाडली बहन योजना के प्रथम चरण में 23 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओं के फॉर्म जमा किए गए थे उसके बाद दूसरे चरण की प्रक्रिया सितंबर और अक्टूबर के बीच में शुरू की गई थी जिसमें कुछ बदलाव किए जाने पर 21 से 23 वर्ष के महिलाओं के फॉर्म भरे जा रहे थे परंतु इसमें ट्रैक्टर होने की आवश्यकता थी जिसके कारण कई महिलाओं ने आवेदन नहीं भर पाया है शिवराज सिंह चौहान ने इस स्थिति में तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की है जिसमें 21 से 60 वर्ष की सभी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं इसके अलावा इसमें अविवाहित महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है।
लाडली बहना योजना तीसरा चरण 2023
| योजना का नाम | लाडली बहन योजना |
| राज्य का नाम | मध्य प्रदेश |
| प्रथम चरण प्रक्रिया कब शुरू हुई | मार्च अप्रैल के बीच |
| दूसरे चरण की प्रक्रिया | सितंबर से अक्टूबर |
| तीसरे चरण की प्रक्रिया | जल्द ही शुरू होगी |
| तीसरे चरण में पात्रता | 21 से 60 वर्ष की अविवाहित समेत महिलाएं |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना का तीसरा चरण कब शुरू होगा
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी महिलाओं को लाभ देने के लिए लाडली बहन योजना शुरू की गई थी इस योजना के तहत दो चरण संपन्न हो चुके हैं इसके पश्चात भी कई महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं ऐसे में शिवराज सिंह चौहान द्वारा तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस योजना के तीसरे चरण में 21 से 60 वर्ष की अविवाहित महिलाएं और वंचित महिलाएं आवेदन कर पाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है लाडली बहन योजना का तीसरा चरण दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू किया जा सकता है फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में पात्रता
- लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में आवेदन करने के लिए आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- तीसरे चरण के दौरान 21 से 60 वर्ष की अविवाहित और शादीशुदा महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास 5 एकड़ से अधिक जमीन नहीं होनी चाहिए।
- इसके अलावा आपके परिवार में कोई आयकर दाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
लाडली बहना तीसरे चरण का फॉर्म यहां से डाउनलोड करें
लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में यदि आप सभी महिलाएं आवेदन करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना होगा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है उसे पर क्लिक करके लाडली बहन योजना की तीसरे चरण का फॉर्म डाउनलोड करके आप सभी अपने नजदीक ग्राम पंचायत में जाकर आवेदन फार्म जमा करवा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में ऐसे भरे जाएंगे फॉर्म
जो महिलाएं लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में फॉर्म भरना चाहते हैं उन सभी को सूचित किया जाता है की प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के अनुसार तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी, सभी महिलाओं को जरूरी दस्तावेज लेकर अपने नजदीक कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा आवेदन फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर जरूर ले जाएं क्योंकि ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाता है। पहले फॉर्म भरे गए थे उसी तरह तीसरे चरण के फॉर्म भरे जाएंगे। तीसरे चरण की प्रक्रिया दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में शुरू की जा सकती है।
